क्या है 'पेंटागन पिज़्ज़ा इंडेक्स' जो ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ गया?
ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच 'पेंटागन पिज़्ज़ा इंडेक्स' बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इंडेक्स पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) में पिज़्ज़ा डिलीवरी ऑर्डर्स को ट्रैक करता है। इसकी थ्योरी के मुताबिक, जब एजेंट व्यस्त होते हैं तो पिज़्ज़ा ऑर्डर बढ़ जाते हैं जिसका मतलब है कि पेंटागन अधिकारी किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त हैं।