inshorts

क्या है 'पे योरसेल्फ फर्स्ट’ बजटिंग मेथड?

‘पे योरसेल्फ फर्स्ट’ बजटिंग मेथड के तहत सैलरी/इनकम का एक तय हिस्सा सीधे सेविंग्स में जमा किया जाता है। इसके बाद बचे हुए पैसों से रोज़मर्रा के खर्च किए जाते हैं। इसमें बैंक के ज़रिए ऑटोमैटिक डिपॉज़िट/ट्रांसफर सेट किया जाता है ताकि सैलरी आते ही पैसा अपने-आप सेविंग अकाउंट में चला जाए और बचत करना भूलने की संभावना न रहे।