बजट में 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' का एलान किया गया है। इसके ज़रिए सरकार का लक्ष्य देश के उन ज़िलों को लाभान्वित करना है जहां कृषि उत्पादन कम है और इसका उद्देश्य पंचायत-प्रखंड स्तर पर उपज भंडारण बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना और ऋण की उपलब्धता सुगम बनाना है। सीतारमण ने कहा, "योजना से 1.7 करोड़ किसानों...को फायदा मिलेगा।"