inshorts

क्या है 'पोटैटो बेड' ट्रेंड जिससे लोगों को मिल रही सुकून भरी नींद?

सोशल मीडिया पर वायरल 'पोटैटो बेड' को लोग बेहतर नींद का तरीका बता रहे हैं। इसमें फिटेड बेडशीट, तकिए और कंबलों से एक कोज़ी, आलू जैसी गोल जगह बनाई जाती है जिसमें लेटने पर शरीर पर हल्का दबाव पड़ता है। बकौल एक्सपर्ट्स, यह डीप प्रेशर स्टिम्युलेशन की तरह काम करता है जिससे मन शांत होता है और नींद आती है।