आज़ाद भारत का पहला बजट 1947 में तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। भारत में सर्वाधिक 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 7वां बजट पेश किया जिसके साथ ही वह लगातार सर्वाधिक बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन गईं।