क्या है 'भैरव बटालियन', भारतीय सेना की यह नई टुकड़ी क्यों है खास?
78वें आर्मी-डे परेड में पहली बार भारतीय सेना की 'भैरव बटालियन' दिखाई दी। अत्याधुनिक युद्ध तकनीक से लैस करीब 250-सैनिकों की इस टुकड़ी के हर कमांडो को ड्रोन ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी गई है और उनके पास AK-203 जैसे हथियार व 1500-मीटर तक मार करने वाले स्नाइपर हैं। इस साल पहली बार गणतंत्र-दिवस परेड में 'भैरव बटालियन' हिस्सा लेगी।