क्या है 'भजन क्लबिंग' जिसमें PM मोदी ने लिया हिस्सा?
'भजन क्लबिंग' भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत समारोह जैसा माहौल देने का एक नया चलन है। इसमें लोग भजन और कीर्तन गाते, तालियां बजाते और संगीत की धुन पर नृत्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित भजन क्लबिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वाद्य यंत्र भी बजाया।