क्या है 'म्यूल अकाउंट' जिसके नेटवर्क का J&K में सुरक्षा एजेंसियों ने किया है भंडाफोड़?
'म्यूल अकाउंट' ऐसे बैंक खाते होते हैं जो अवैध गतिविधियों के लिए अपराधियों द्वारा किसी और के नाम पर खोले जाते हैं या असली अकाउंट होल्डर को पैसे का लालच देकर इस्तेमाल किए जाते हैं। कई मामलों में शेल कंपनियों के नाम पर खाते खोले जाते हैं, जिनसे एक दिन में ₹40 लाख तक का लेनदेन हो जाता है।