दिल्ली सरकार 'वॉट्सऐप गवर्नेंस' नाम से नई सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत लोग घर बैठे ही वॉट्सऐप पर शादी का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी 25-30 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार द्वारा इसको लेकर एक नंबर जारी किया जाएगा व ऑटोमैटिक चैटबॉट के ज़रिए लोगों को सर्विस चुनने का ऑप्शन मिलेगा।