इसरो, अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में 'वॉटर बियर' नामक जीव को भेजने की योजना बना रहा है। 'वॉटर बियर' एक 8 पैरों वाला सूक्ष्मजीव है जो अत्यधिक तापमान, दबाव और रेडिएशन में भी जीवित रह सकता है। 'वॉटर बियर' को अंतरिक्ष में भेजने का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह अंतरिक्ष में कैसे जीवित रह सकता है।