क्या हैं वनडे डेब्यू पर 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े?
स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल ने सोमवार को वनडे क्रिकेट इतिहास में डेब्यू पर किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ओमान के खिलाफ 5.4-1-21-7 के आंकड़े दर्ज किए। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (8-3-16-6), वेस्टइंडीज़ के फिडेल एडवर्ड्स (7-1-22-6), नामीबिया के जैन फ्राइलिंक (8-1-13-5) और ऑस्ट्रेलिया के टोनी डोडमेड (7.2-0-21-5) का नंबर आता है।