inshorts

क्या है 'सिंधुदेश' जिसकी मांग को लेकर कराची की सड़कों पर लगे 'पाकिस्तान न खप्पे' के नारे

सिंध-प्रांत (पाकिस्तान) में अलग देश 'सिंधुदेश' की मांग फिर चर्चा में है। इसकी शुरुआत सिंधी नेता जीएम सैयद ने 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद की थी। 22-नवंबर को कराची में सिंध विभाजन के विरोध में रैली निकलने के बाद 'पाकिस्तान ना खप्पे' (हमें पाकिस्तान नहीं चाहिए) के नारे वाले वीडियो वायरल हुए। 24-नवंबर को यह मुद्दा सिंध-विधानसभा में उठा।