क्या हैं सोने के बारे में कुछ रोचक तथ्य?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, मानव सभ्यता की शुरुआत से अबतक लगभग 1,87,200 टन सोने का खनन हो चुका है और 28.34 ग्राम सोना 80.5-किलोमीटर तक खींचा जा सकता है। अगर मौजूदा सोने को 5 माइक्रॉन मोटे तार में खींचा जाए तो इसे पृथ्वी के चारों ओर 1.12 करोड़ बार लपेटा जा सकता है। सोने का एटॉमिक नंबर 79 है।