क्लेन-लेविन सिंड्रोम को 'स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम' भी कहा जाता है। यह दुर्लभ पैरासोमनिया है जिसमें हाइपरसोमनिया के रिकरेंट एपिसोड शामिल हैं। सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रिल चुघ ने बताया कि इसके लक्षणों में कई दिनों या हफ्तों तक अत्यधिक सोना (दिन में 20 घंटे तक), ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, चिड़चिड़ापन, भोजन या यौन इच्छा में वृद्धि आदि शामिल हैं।