आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में भारत में सॉफ्ट-एनर्जी ड्रिंक्स, फ्राइड चिकन और पैक्ड कुकीज़ जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स (UPFs) के बढ़ते उपभोग पर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है, "'हेल्थ टैक्स' के तौर पर UPFs पर अधिक टैक्स दर का विचार किया जा सकता है।" यह उन UPF ब्रैंड/उत्पादों के लिए होगा जो आक्रामक मार्केटिंग और गलत दावे करते हैं।