'हनीमून सिस्टाइटिस' उन महिलाओं में देखने को मिलता है जो पहली बार या लंबे वक्त के बाद सेक्स करती हैं। इसकी वजह से यूटीआई हो सकता है। एक्सपर्ट इसके जोखिम को कम करने के लिए संभोग के पहले और बाद में पेशाब करने की सलाह देते हैं। पेशाब करते वक्त जलन और पेशाब में खून इसके लक्षणों में शामिल हैं।