क्या हैं 'अनमोल' भैंसे की खासियतें जिसकी कीमत ₹25 करोड़ हो चुकी है?

अंतरराष्ट्रीय पशु मेले (पुष्कर) में हरियाणा का 'अनमोल' नामक भैंसा लाया गया है जिसकी कीमत ₹25-करोड़ है। 1500-किलोग्राम वज़नी और 13-फीट लंबाई वाला यह भैंसा बादाम-केले-अंडे व अन्य चीज़ें खाता है और इसकी रोज़ाना डाइट का खर्च ₹2000 है। इसका एक बार का वीर्य 300-900 भैंस की ब्रीडिंग के लिए पर्याप्त है और इससे जन्मीं भैंसे 20-किलो दूध देती हैं।