क्या है 100 से अधिक नामों वाली सिलिकॉन वैली की 'प्रेडेटर लिस्ट' जिसे शेयर कर रहीं महिलाएं?
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली में महिलाओं के बीच 100+ कथित यौन शोषणकर्ताओं के नाम वाली निजी स्प्रेडशीट 'व्हिस्पर नेटवर्क' के तौर पर शेयर की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें प्रमुख निवेशकों, कारोबारियों और बड़ी टेक व AI कंपनियों से जुड़े लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें बलात्कार, यौन उत्पीड़न और नशीला पदार्थ देने के आरोप हैं।