वैज्ञानिक एजीआई यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह ऐसा सिस्टम होगा जो इंसानों की तरह सोच-समझ सकेगा और किसी भी समस्या का हल निकाल सकेगा। यह इंसानों के लिए कई काम आसान बना सकता है। यह शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, शोध, कृषि, ऑटोमेशन, जलवायु विज्ञान और रक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है।