ऑन्ट्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने बताया है कि बाइक खरीदते समय 10-3-15 रूल ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि 10 का मतलब 10% डाउन पेमेंट, 3 का मतलब लोन की अधिकतम अवधि (3-साल) और 15 का मतलब ईएमआई के सैलरी के अधिकतम 15% होने से है। उन्होंने बताया, "अगर सैलरी ₹50,000/माह है...तो आप रॉयल एनफील्ड की हंटर ले सकते हैं।"