क्या है JIO PC जिससे वर्चुअल कंप्यूटर में बदल जाएगी कोई भी स्क्रीन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 48वीं वार्षिक आम बैठक में शुक्रवार को जियो पीसी लॉन्च किया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, "जियो पीसी एक क्रांतिकारी प्रोडक्ट है जो टीवी/किसी भी स्क्रीन को पर्सनल कंप्यूटर बना देता है...इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है, बस जियो सेट टॉप बॉक्स से कीबोर्ड कनेक्ट करें और तुरंत वर्चुअल कंप्यूटर की पावर मिल जाती है।"