अमेरिका के H-1B वीज़ा पर $1 लाख की फीस के बीच चीन 1-अक्टूबर से नया K वीज़ा शुरू करने जा रहा है। इसे दुनियाभर के ग्लोबल टैलेंट, खासकर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (एसटीईएम) से जुड़े पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है। यह वीज़ा पाने के लिए किसी चीनी नियोक्ता/संस्था से बुलावे की जरूरत नहीं होगी।