क्या है LIC का नया 'स्मार्ट पेंशन प्लान' जिसमें एक बार पैसा जमा करने पर जीवनभर मिलेगी पेंशन?

एलआईसी ने एक नई पेंशन योजना 'स्मार्ट पेंशन प्लान' पेश की है जो एकमुश्त प्रीमियम वाली योजना है जिसमें एक बार पैसा जमा करने पर पॉलिसीधारकों को जीवनभर पेंशन मिलेगी। इस प्लान के तहत पॉलिसीधारक मासिक, तिमाही, छमाही व सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं और कम-से-कम ₹1 लाख से निवेश शुरू कर सकते हैं।