कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकी हाशिम मूसा के पास एक ब्लैक डिवाइस मिला जिस पर LoRa Ultra लिखा था। इस डिवाइस के लिए न सिम/टावर और न वाई-फाई की ज़रूरत होती है और ट्रेस करना लगभग असंभव है। एक अधिकारी ने बताया, "LoRa आम वॉकी-टॉकी नहीं है...ये एन्क्रिप्टेड मेश-बेस्ड रेडियो हैं...हर हैंडसेट एक टावर की तरह...काम करता है।"