डाइटीशियन एलेक्सिस सुपान के अनुसार, 'माइंड' डाइट दिमाग के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थों जैसे बेरीज़, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, साबुत अनाज, दाल, मछली और चिकन पर आधारित है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो अल्ज़ाइमर, डिमेंशिया के जोखिम को कम करने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।