क्या है MY BHARAT कैलेंडर जिसका पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम का 120वां एपिसोड रिलीज़ हुआ है जिसमें उन्होंने 'MY BHARAT' कैलेंडर का ज़िक्र किया। माय भारत कैलेंडर के स्टडी टूर में लोग यह जान सकते हैं कि जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। इसके तहत लोग वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में अनोखा अनुभव ले सकते हैं।