क्या है PHP जिसमें मिली खामियां इंटरनेट को ठप कर सकती हैं?
PHP एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका इस्तेमाल करीब 70% वेबसाइटों में होता है। यह वर्डप्रेस का आधार है जो ब्लॉग, बिज़नेस वेबसाइट, सरकारी पोर्टल, ऑनलाइन शॉप और न्यूज़ वेबसाइट समेत करीब 40% वेबसाइटों को चलाता है। इसकी दो गंभीर खामियों का फायदा उठाकर हैकर निजी जानकारी चुरा सकते हैं और इंटरनेट सेवाएं ठप कर सकते हैं।