inshorts

क्या है RCS मेसेजिंग तकनीक जिसके लिए एयरटेल ने गूगल के साथ की है साझेदारी?

भारती एयरटेल ने देश में RCS (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज़) मेसेजिंग शुरू करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। RCS पुराने SMS से कहीं बेहतर तकनीक है जिसमें फोटो, वीडियो, फाइल, लोकेशन और ग्रुप-चैट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह मोबाइल डेटा/वाई-फाई पर काम करती है और यूज़र्स को वॉट्सऐप जैसी चैटिंग का अनुभव मेसेज ऐप में मिलता है।