अमेरिकी हार्ट असोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30-50 साल की महिलाओं को एससीएडी (स्पॉन्टेनियस कोरोनरी आर्टरी डिसेक्शन) हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। एससीएडी एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें कोरोनरी आर्टरी अचानक से फट या छिल जाती हैं। महिलाओं को एससीएडी का जोखिम प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलाव या फिर बर्थ कंट्रोलिंग पील्स के सेवन आदि से अधिक होता है।