क्या है Self-KYC जिस पर DoT ने लगाई रोक? जानिए सिम कार्ड से जुड़ा नया नियम
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने एयरटेल की सेल्फ केवाईसी वाली सर्विस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। दरअसल, सेल्फ केवाईसी में यूज़र ऑनलाइन आधार के ज़रिए खुद अपनी पहचान वैरिफाई करता है और इसमें बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की ज़रूरत नहीं होती। डीओटी के मुताबिक, सिम कार्ड देने से पहले अब टेलीकॉम कंपनियों को यूज़र्स का आधार बेस्ड केवाईसी करना होगा।