क्या है SWAMIH फंड-2 जिसके तहत 1 लाख घरों का किया जाएगा निर्माण?
बजट में शनिवार को रुके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में एक लाख यूनिट्स को पूरा करने के लिए ₹15,000 करोड़ के लिए 'SWAMIH फंड-2' की घोषणा हुई। योजना का उद्देश्य उन घर खरीदारों को राहत देना है जिनके घर का पज़ेशन अटका है। सरकार ने नवंबर 2019 में ऐसे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए SWAMIH फंड-1 की घोषणा की थी।