क्या है अनुच्छेद 240 जिसके तहत चंडीगढ़ को लाना चाहती है केंद्र सरकार?
केंद्र सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ को अनुच्छेद 240 के दायरे में लाने का प्रस्ताव पेश करने वाली है। अनुच्छेद 240 राष्ट्रपति को केंद्र शासित प्रदेशों के सुशासन और उन्नति के लिए नियम बनाने तथा संसद के किसी भी अधिनियम को संशोधित या निरस्त करने की शक्ति देता है। आम आदमी पार्टी इस प्रस्ताव का विरोध कर रही है।