क्या है अनुच्छेद 26 जिसका SC में वक्फ कानून को लेकर सुनवाई के दौरान किया गया ज़िक्र?

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम-2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान बुधवार को 'आर्टिकल 26' का ज़िक्र किया गया। 'आर्टिकल 26' देश के नागरिकों को धार्मिक मामलों में प्रबंधन की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। यह धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक संस्थान स्थापित करने, धार्मिक मामलों के प्रबंधन और संपत्ति के स्वामित्व-अधिग्रहण की अनुमति देता है।