क्या है असम में बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी जहां PM मोदी वायुसेना के प्लेन से उतरे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ में बनी नॉर्थ ईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर वायुसेना के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से उतरे। यह फैसिलिटी युद्ध या आपातकाल स्थिति में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी। इसे ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाया गया है।