क्या है आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की 'VBIED' वाली साज़िश जो दिल्ली धमाके के बाद चर्चा में है?
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की 'VBIED' वाली साज़िश चर्चा में आ गई है। VBIED का मतलब Vehicle-borne improvised explosive devices से है। इसमें आतंकी किसी वाहन में विस्फोटक लाद लेते हैं और टारगेट वाली जगह पर ले जाकर धमाका कर देते हैं। ऐसे हमलों में आतंकी को पकड़ना मुश्किल होता है।