क्या है इंडियन ओशन डाइपोल जो अल नीनो से भारत के मॉनसून को बचा सकता है?
इंडियन ओशन डाइपोल एक जलवायु पैटर्न है जो हिंद महासागर में दिखता है। इसके सकारात्मक चरण में गर्म पानी हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्से की ओर जाता है और पूर्वी हिस्से में ठंडा पानी सतह पर आता है। तापमान के अंतर से हवा का पैटर्न बदलता है और भारत की ओर अधिक नमी पहुंचती है जिससे अधिक बारिश होती है।