क्या है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस जिसके कारण ज़ाकिर हुसैन का हुआ निधन?

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर बीमारी के कारण ज़ाकिर हुसैन का निधन हुआ है जिसमें फेफड़ों के ऊतक सख्त हो जाते हैं और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। यह बीमारी आमतौर पर लोगों को 60-80 की उम्र में होती है। इसके लक्षणों में सांस की तकलीफ, लगातार सूखी खांसी, जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द, थकान और वज़न कम होना शामिल हैं।