मनीकंट्रोल के मुताबिक, ‘70/10/10/10 नियम’ एक बजटिंग तरीका है जिसमें टैक्स कटने के बाद मिलने वाली इनकम को चार हिस्सों में बांटा जाता है। इस नियम के तहत इनकम का 70% रोज़मर्रा के खर्चों के लिए, 10% लंबी अवधि के निवेश के लिए, 10% शॉर्ट-टर्म सेविंग्स के लिए और बाकी 10% कर्ज़ चुकाने/पर्सनल ग्रोथ के लिए रखा जाता है।