कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है जो इस बार 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट से 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 मिनट तक है। ज्योतिषाचार्य सुरेश पांडेय के अनुसार, इस बार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक रहेगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है।