क्या है उड़ान स्कीम?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में संशोधित उड़ान स्कीम का एलान किया है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में देश में 120 नए रूट पर हवाई नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश के छोटे शहरों और दूरदराज़ के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना व हवाई यात्रा को आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती बनाना है।