एक पेज के पर्सनल फाइनेंस प्लान में सभी वित्तीय जानकारी एक ही पेज पर होती है जिससे खर्च और बचत पर नज़र रखना आसान हो जाता है। इसमें पीएफ का मासिक योगदान और स्वैच्छिक टॉप-अप की जानकारी शामिल होती है। वहीं, इसमें एसआईपी व लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट, इमरजेंसी फंड्स, बैंक अकाउंट, स्वास्थ्य, टर्म और लाइफ इंश्योरेंस की जानकारी शामिल होती है।