क्या है एरोपोनिक्स तकनीक जिसकी मदद से नोएडा के फ्लैट में की जा रही थी गांजे की खेती?

'एबीपी' के मुताबिक, नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक फ्लैट में प्रीमियम गांजे की खेती एरोपोनिक्स तकनीक से की जा रही थी। एरोपोनिक्स तकनीक में पौधों की जड़ों को हवा में लटकाकर उनपर पोषक तत्वों से भरा स्प्रे छिड़का जाता है। इससे पौधों को ज़रूरी पोषक तत्व और पानी भरपूर मिलता है जिसकी वजह से वे तेज़ी से बढ़ते हैं।