साइकोलॉजिस्ट प्रिंसी सैनी ने बताया है, "अगर आपको कभी ऐंग्ज़ाइटी/पैनिक हो तो 'बटरफ्लाई टैपिंग' टेक्नीक से इसमें मदद मिल सकती है।" उन्होंने बताया, "इसके लिए अपने हाथ तितली की तरह चेस्ट पर रखें...और धीरे-धीरे एक रिदम से टैप करें और साथ-साथ लंबी सांस लें, यह प्रक्रिया कुछ मिनट तक के लिए जारी रखें...इससे पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है।"