क्या है ऑनलाइन कुर्बानी जिसका कई मुस्लिम देशों में तेज़ी से बढ़ रहा चलन?
ऑनलाइन कुर्बानी एक डिजिटल तरीका है जिसमें लोग घर बैठे बकरीद पर कुर्बानी बुक करते हैं और यह ट्रेंड यूएई और सऊदी अरब में तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें लोग भरोसेमंद वेबसाइट/ऐप पर जाकर कोई जानवर चुनते हैं और फिर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। इसके बाद तय जगह में इस्लामी नियमों के अनुसार जानवर की कुर्बानी दी जाती है।