क्या है ऑपरेशन ब्रह्मा जिसके ज़रिए भूकंप के बाद भारत ने म्यांमार में पहुंचाई राहत सामग्री?

भारत ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत वहां 137 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 'ब्रह्मा' सृजन के देवता हैं और ऐसे समय में जब हम म्यांमार सरकार व नागरिकों को उनके देश के पुनर्निर्माण के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं तो ऑपरेशन का नाम 'ब्रह्मा' रखा गया है।