दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने उद्यमी संभव जैन से सगाई कर ली है। आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर चुकीं हर्षिता हेल्थ ब्रैंड बेसिल की को-फाउंडर हैं। वह बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में कंसल्टेंट और इनैक्टस में टीम लीड रह चुकी हैं। उन्होंने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज, आईआईएम लखनऊ और आईटीसी लिमिटेड में इंटर्नशिप की थी।