inshorts

क्या है कीटनाशक से जुड़ा मामला जिसको लेकर कोका-कोला ने कई देशों में वापस मंगाई अपनी खेप?

कोका-कोला ने क्लोरीन बेस्ड डिसइंफेक्टेंट्स (कीटनाशक) के बाय-प्रोडक्ट क्लोरेट की अधिकता के चलते कई यूरोपीय देशों में अपनी बड़ी खेप वापस मंगवा ली है। क्लोरेट केमिकल शरीर के हॉर्मोनल बैलेंस को प्रभावित करता है जिससे बच्चों में थायरॉयड संबंधी बीमारी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखे और कीटाणुनाशक जैसी चीज़ें बनाने में क्लोरेट का इस्तेमाल किया जाता है।