क्या है केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हर वर्ष निकाली जाने वाली डोली यात्रा?

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। कपाट खुलने से पहले बाबा भैरवनाथ की पूजा होती है और बाबा केदार की 'पंचमुखी डोली यात्रा' निकाली जाती है। इसमें गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 6 माह से विराजमान बाबा केदार को पंचमुखी डोली से ऊखीमठ से केदारनाथ धाम लाया जाता है।