क्या है केव टूरिज़्म, एडवेंचर के लिए जिसका बढ़ रहा है चलन?
दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब गुफाएं हैं जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। एडवेंचर के लिए बढ़ते इस चलन को केव टूरिज़्म कहा जाता है। इनमें जॉर्जिया की क्रुबेरा केव, अमेरिका की विंड केव्स, वियतनाम की सोन डूंग केव, न्यूज़ीलैंड की वेटोमो केव, इटली की ब्लू ग्रोटो केव, उत्तराखंड के देहरादून में रॉबर्स केव आदि शामिल हैं।