वाराणसी में 11 मार्च को विश्व प्रसिद्ध 'मसाने (मसान) की होली' खेली जाएगी। काशी के हरिश्चंद्र घाट पर महाश्मशान नाथ की आरती के बाद साधु-संत और शिव भक्त चिता की राख से होली खेलते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने माता गौरी से शादी करने के बाद 'भूत-पिशाचों' संग होली खेली थी और तभी से यह परंपरा शुरू हुई।